श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति का राष्ट्रीय अधिवेशन सागर (मध्य प्रदेश) में
………………………….…………………
श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन राष्ट्रीय संत निर्यापक मुनि पुंगव 108 श्री सुधासागर जी महा मुनिराज के सानिध्य में दिनांक 25..26 सितंबर 2024 को मध्य प्रदेश के सागर शहर में आयोजित होने जा रहा है जिसमे श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवम युवा महिला संभाग अजमेर की 30 सदस्याएं समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी के नेतृत्व में भाग लेने हेतु दिनांक 24 सितंबर को दयोदय एक्सप्रेस से जा रही है
युवा महिला संभाग अध्यक्ष सोनिका भैंसा ने बताया कि श्री सुधासागर जी महाराज के आशीर्वाद से एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शीला डोडिया के संयोजन में आयोजित अधिवेशन में विभिन्न आयोजन होंगे जिसमे पलासना सजाओ प्रतियोगिता, गुरू शिष्य पेंटिंग प्रतियोगिता,लेखन प्रतियोगिता ,नारी गौरव सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर 8 महासमिति सदस्याओ को दिया जाएगा जिसमे अजमेर संभाग की वरिष्ठ सदस्य सूर्यकांता जैन को भी नारी गौरव के लिए चुना गया हे,
समिति की मंत्री सरला लुहाड़िया ने बताया कि पूर्व में हुए महिला अधिवेशन में समिति संरक्षक निर्मला पांड्या एवम महिला संभाग अध्यक्ष मधु पाटनी को नारी गौरव के सम्मान से पुरस्कृत किया जा चुका है
युवा प्रकोष्ठ मंत्री रेनू पाटनी ने बताया कि अधिवेशन में
सभी संभागों द्वारा गुरूवर की मंगल अगवानी बैनर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से की जाएगी इस अवसर पर अजमेर संभाग की सदस्याओं द्वारा गुरुवर श्री सुधासागर जी महाराज को ज्ञानोदय पंचकल्याणक शीघ्र से शीघ्र कराने के लिए विनती की जाएगी
अधिवेशन संपन्न के पश्चात अजमेर संभाग की सभी सदस्याए बड़े बाबा के दर्शनार्थ कुण्डलपुर के लिए प्रस्थान करेगी|
*मनीष पाटनी,अजमेर*