आदर्शनगर यार्ड में स्थित समपार सख्या-03/स्पेशल “विज्ञाननगर फाटक” को दिनांक 22.09.2024 को सुबह 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक बन्द रखा जाएगा।
अजमेर -आदर्शनगर लाईन पर स्थित समपार संख्या 03/स्पेशल पर थ्रू ट्रैक रिन्यूअल (टी आरआर) संबंधित इंजीनियरिंग कार्य किया जाना है। जिस कारण इस समपार फाटक को दिनाँक 22.09.2024 को सुबह 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक बन्द रखा जाएगा।
इस दौरान आमजन आने जाने हेतु वैकल्पिक मार्ग सुभाष नगर फाटक या अन्य मार्ग का उपयोग कर सकेंगे ।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर