श्री जिनशासन तीर्थक्षेत्र में वार्षिक कलषाभिषेक एवं क्षमावाणी महोत्सव कार्यक्रम मंगलवार को

आज दिनांक 23 सितम्बर – हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 24 सितम्बर 2024 मंगलवार को श्री जिनषासन तीर्थक्षेत्र जैन नगर नाका मदार अजमेर में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ वार्षिक कलषाभिषेक एवं क्षमावाणी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 1ः30 बजे से किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए मंत्री विनित कुमार जैन ने बताया कि कार्यक्रम में दोपहर 1ः30 बजे कलषयात्रा श्री जिनषासन तीर्थ क्षेत्र जैन नगर से प्रारम्भ होगी जिसमें इन्द्र बनने का सौभाग्य पुरूष वर्ग में प्रथम अभय कुमार नितिन कुमार अर्पित कुमार साहबजाज अहमदाबाद वाले, द्वितीय वीरेन्द्र कुमार दिनेषचंद मृदुल कुमार नमन कुमार ठकुरिया बाड़मेर वाले व महिला वर्ग में प्रथम अमित कुमार सुनील कुमार नायक मुरैना वाले, द्वितीय ओमप्रकाष विजय कुमार कोटिया परिवार को प्राप्त होगा। कलषयात्रा चुंगी चौकी होते हुए पुनः जिनषासन तीर्थक्षेत्र नाका मदार पहंुचेगी। कार्यक्रम में पार्ष्वनाथ संगीत मंडली केसरगंज के द्वारा मधुर भजनो की प्रस्तुति दी जायेगी एवं ब्राहमी महिला मण्डल, सुनन्दा महिला मंडल, आदि सृष्टि महिला मंडल व स्वतन्त्र जैन चिन्तन महिला प्रकोष्ठ द्वारा मंगलाचरण किया जायेगा। इसी क्रम में दक्षलक्षण महापर्व में जिन भी महानुभावों द्वारा दस दिवस तक व्रत व नियमित पूजा पाठ किया गया उन सभी को समाज द्वारा सम्मान किया जायेगा तथा दक्षलक्षण महापर्व के अन्तिम दिवस की प्रतियोगिता में विजयी समाज बन्धुओं को भी पुरस्कृत किया जायेगा। तत्पष्चात् 4ः30 बजे श्रीजी कलषाभिषेक का कार्यक्रम समाज बन्धुओं द्वारा पूर्ण हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जायेगा जिसमें करीब 2000 समाज बन्धुओं की उपस्थिति रहेगी। कलषाभिषेक कार्यक्रम के पष्चात् समाज का क्षमावाणी कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें सभी समाज बन्धु एक दुसरे से गले मिलकर व छोटे के द्वारा बड़ो के पैर छुकर साल भर में की गई गलतियों के लिए क्षमा याचना की जायेगी। कार्यक्रम का समापन सामूहिक वात्सल्य भोज के साथ होगा।

(विनीत कुमार जैन)
मंत्री
9414281335

error: Content is protected !!