अंतर्राष्ट्रीय संाकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन
दिनंाक 23 सितम्बर 2024 अजमेर, राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास द्वारा संचालित सागर काॅलेज मे डी.एड (एच.आई.) विशेष शिक्षा मे अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमान् अनुराग सक्सेना (संयुक्त निदेशक)डाॅ. भगवान सहाय शर्मा, उपनिदेशक (एच.आर. डी) श्रीमान् नानूलाल प्रजापति (उपनिदेशक आजिविका एवं बाल अधिकार) एवं सागर काॅलेज स्टाफ सुश्री अलबीना खान, श्रीमान् रवि सामरिया आदि द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया । डाॅ. भगवान सहाय शर्मा ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सक्रिय भागीदारी लेने के लिए प्रोत्साहित किया व बताया कि विद्यार्थियों को इस कार्यशाला के माध्यम से सम्बन्धित विषय के बारे मे गहराई से जानने का अवसर मिलेगा उन्होनें कहा कि दिव्यांगजन को यह अहसास करना आवश्यक है कि आपकी योग्यता किसी से कम नही है । सुश्री अलबीना खान ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से सांकेतिक भाषा के संकेतों व विडीयो के माध्यम से सांकेतिक भाषा के बारे मे बताया इससे सांकेतिक भाषा विषय के बारे मे जानकारी विस्तृत होगी साथ ही हम किस प्रकार से विशेष आवश्यकता वाले बालकों के जीवन मे परिवर्तन ला सकते हैं । श्रीमान् अनुराग सक्सेना द्वारा बताया गया कि विशेष शिक्षा मे प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त विशेष बच्चों की सेवा आप किस प्रकार कर सकते हो ।
श्रीमान् नानूलाल प्रजापति द्वारा द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को सांकेतिक भाषा का महत्व बताया व सभी को बधाई दी । विशेष शिक्षा मे शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सागर काॅलेज के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सांकेतिक भाषा में एक नाटक प्रस्तुत किया गया जिसमें सांकेतिक भाषा के महत्व को दर्शाया गया । कार्यक्रम के अन्त मे भगवान सहाय शर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया, इस कार्यशाला मे विशेष शिक्षा मे शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सागर काॅलेज के प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया । कार्यक्रम में डाॅ. मयंक रंगा, प्रियंका मेघवाल, विक्रान्त बोयत का सहयोग रहा ।
राकेश कुमार कौशिक
निदेशक
9829140992