अजमेर 26 सितंबर ( ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर व श्री राम असहाय सेवा ट्रस्ट की और से सेवाकार्य के तहत 26 सितंबर गुरुवार को दोपहर में दृष्टि बाधित बालिका आवासीय विद्यालय, लाडली घर, विशाल मेगा मार्ट के पास, भोपों का बाड़ा में वहाँ की आवश्यकता के अनुसार 2 छत के पंखे व एक मूंगफली के तेल का पीपा भेंट किया गया l
उल्लेखनीय है कि श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर व श्री राम असहाय सेवा ट्रस्ट की और से समय समय पर गौशाला, कबूतरशाला, लाडली घर, अपना घर सहित विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्य किये जाते रहते हैं इसी क्रम में गुरुवार को गुरुदेव संत श्री कृष्णानंद जी महाराज द्वारा संचालित दृष्टि बाधित आवासीय विद्यालय, भोपों का बाड़ा में वहाँ की आवश्यक्तानुसार 2 छत के पंखे व एक मूंगफली के तेल का पीपा भेंट कर सेवा कार्य किया l इस अवसर पर श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रनारायण अग्रवाल, अनिल कुमार गोयल, गोविंद प्रसाद गर्ग, अनिल कुमार अग्रवाल, कमल किशोर गर्ग, राजेंद्र अग्रवाल, अगम प्रसाद मित्तल व विनोद अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद थे इन्होंने लाडली घर की अन्य जरूरतों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर उनकी सेवा करने का भी विश्वास दिलाया l
शैलेंद्र अग्रवाल
अध्यक्ष
9414280962,7891884488