वृद्धजनों की सेवा कर मनाया महंत ईश्वरदास का जन्मोत्सव

अजमेर. ईश्वर गोबिंद धाम, संत कंवरराम कॉलोनी के पूज्य महंत स्वामी ईश्वरदास जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर उनके अनुयायियों द्वारा प्रगति नगर स्थित ताराचंद हंुदलदास खानचंदानी सेवा संस्था (अमरापुर सेवा घर वृद्धाश्रम) में आवासियों के लिए निःशुल्क भोजन का आयोजन किया गया।
संस्थान के शंकर बदलानी ने बताया कि सेवा कार्य में स्वामी जी ने अपने सेवकों के साथ मिलकर स्वयं वृद्ध आश्रम के निवासियों को प्रेमपूर्वक भोजन परोसा। मंत्रोच्चारण के साथ भोजन की शुरुआत हुई, जिससे वातावरण भक्ति और श्रद्धा से भर गया। भोजन के उपरांत, स्वामी जी ने सभी बुजुर्गों को दक्षिणा भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया, साथ ही आश्रम के उपयोग के लिए कच्ची भोजन सामग्री भी सप्रेम भेंट की गई। यह आयोजन न केवल स्वामी जी के जन्मदिवस का उत्सव था, बल्कि सेवा, करुणा और मानवीय मूल्यों की एक सुंदर मिसाल भी बनी।
शंकर बदलानी
70145 38090

error: Content is protected !!