गरीब महिलाओं के ठगे पैसे लौटाने की मांग

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के संभाग संयोजक धर्मपाल सिंह जाटव ने गरीब महिलाओं को उनकी गाढ़ी कमाई का ठगा गया पैसा वापस दिलवाने की मांग की। जाटव ने बताया कि मीना देवी नाम की महिला ने शहर के विभिन्न इलाकों में ब्यूटी कोर्स और सिलाई-बुनाई का प्रशिक्षण देने के नाम पर गरीब नि:शक्त महिलाओं से लाखों रुपये की राशि हड़प ली, जिसके मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है। एक महिना गुजरने के बाद भी ठगी का शिकार बनी शहर की लगभग 700 से अधिक महिलाओं को न्याय नहीं मिला है।
error: Content is protected !!