अजमेर।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति एवं जन सेवा समिति की सर्व धर्म समिति के तत्वाधान में मुस्लिम महिलाओं एवं मुस्लिम समाज के कौमी एकता के प्रतिनिधियों की पहल पर वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया इसगोष्ठी में छत्तीसगढ़ में पूज्य झूलेलाल साहिब के और सिंधी समाज के लिए अमित बघेल के द्वारा अपशब्द कहे जाने के विरोध में सर्व धर्म समिति की एडवोकेट वाहेदा चिश्ती के संयोजन वैचारिक गोष्ठी का आयोजन करके भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अन्य संबंधितों से मांग की गई कि अमित बघेल के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में पुनरावर्ती ना हो एवं किसी अन्य की भी देश में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की हिम्मत नहीं हो
वैचारी गोष्ठी में महासचिव रमेश ललवानी,उज्जैन संप्रदाय की श्रीमती कुशल जैन जशन वरलानी जय किशन लौंगानी अर्जुन बालचंदानी राजेंद्र कुमार मूरजानी शराफत हुसैन घोसी किशन पारीक सहित अनेक अन्य मुस्लिम संप्रदाय के एवं समस्त धर्म के पदाधिकारी सम्मिलित थे उन्होंने विचार विमर्श किये