अजमेर। कार्तिक मास की पूर्णिमा एवं देव दिवाली के पावन अवसर पर पारीक महिला किट्टी समूह द्वारा मासिक किट्टी का आयोजन शारदा पारीक एवं मंजू पारीक के निवास स्थान पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
प्रवक्ता शारदा पारीक ने बताया कि पारीक महिला प्रकोष्ठ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष पारीक का सभी सदस्यों द्वारा माला पहनाकर व गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया गया तथा नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में स्नेहलता, स्वाति, पूजा, अर्चना पुरोहित, रश्मि, पुष्पा, माया, अर्चना पारीक, सुशीला कंथारिया कोटड़ा राधाकृष्ण मंदिर की संतोष गौड़ सहित अन्य कार्यकत्रियों ने सहभागिता निभाई।व ठाकुरजी के भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में आध्यात्मिकता एवं भक्ति का सुंदर संयोग प्रदान किया
कार्यक्रम के अंत में सभी महिला सदस्यों द्वारा दीपदान करते हुए देव दीपावली की मंगल कामना की गई।
इस अवसर पर पारस्परिक स्नेह, सहयोग एवं सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संदेश परिलक्षित हुआ।
शारदा पारीक
प्रवक्ता, पारीक महिला प्रकोष्ठ
मो: 97997 96767