श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय की छात्राओं ने व्याख्याता मोनिका सोनी एवं लवीना ज्ञानचंदानी के निर्देशन में सेन्ट्रल अकेडमी टी.टी.काॅलेज, अजमेर द्वारा आयेाजित श्री टी. एन. मिश्रा मेमोरियल अंतर महाविद्यालय वाद- विवाद, पीपीटी प्रस्तुतीकरण एवं श्री डी. सी. शास्त्री पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें मनहर कौर सलूजा ने आत्मविश्वास, उत्कृष्ट अभिव्यक्ति, सशक्त तर्क और प्रभावशाली सम्प्रेषण कौशल का प्रदर्शन करते हुए पीपीटी प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान अर्जित कर महाविद्यालय का गौरव बढाया ।
महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ आर सी लोढा ने छात्राओं को शुभकामनाएॅ देते हुए बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने से छात्राओं में सृजनशीलता एवं आत्मविश्वास विकसित होता है ।