झलकारी बाई की 196वीं की जयंति की पूर्व संध्या पर आतिषबाजी व दीपदान किया

आज दिनांक 21 नवंबर – अखिल भारतीय कोली समाज रजिस्टर्ड नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत भाटी जी के नेतृत्व में आज वीरांगना झलकारी बाई की 196 जयंती की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी और दीपदान किया गया।
यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत भाटी ने बताया कि देश की आजादी की लड़ाई में महारानी लक्ष्मीबाई ने देश की रक्षा करते हुए अंग्रेजों से लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी और देश का गौरव ऊंचा किया। राजा गंगाधर राव के निधन के बाद अंग्रेजों को उनका उत्तराधिकारी स्वीकार नहीं था। रानी लक्ष्मीबाई की हमशक्ल झलकारी बाई ने अंग्रेजों से उनका रूप धरकर युद्ध किया। युद्ध में लड़ते हुए जब झलकारी बाई गिरफ्तार हुई तब 1858 में जनरल सर रोज की कमान थी। झलकारी बाई के बारे में उन्होंने कहा कि अगर भारतवर्ष में इस तरह की और महिलाएं अगर हो जाए तो हमें यह देश छोड़ना पड़े, उनकी वीरता और युद्ध कला को उन्होंने भी सराहा था ऐसी थी झलकारी बाई। इसी के चलते आज झलकारी बाई की 196वीं जयंति की पूर्व संध्या पर झलकारी बाई स्मारक पर जोरदार आतिषबाजी कर व दीपदान कर उनके नक्षे कदम पर चलने का संकल्प लिया।
दीपदान करने वालों में डॉ सुनील लारा, अजमेर युवा कोली समाज के जिला अध्यक्ष निर्मल बैरवाल, रमेश गहरवाल, घनश्याम करारिया, अर्जुन सिंह सोलंकी, हीरालाल महेंद्र सिंह, विजय सोनी, योगेंद्र मुनीम, कन्हैयालाल बुंदेल, महेंद्र सिंह शैवाल, हुकम सिंह, अमर सिंह, दिनेश चित्तौड़िया, जसवंत बुंदेल, वेदप्रकाश, अजीत कुमार, राजेश लुहाड़िया, देवी सिंह नैन सहित कई समाज बन्धु उपस्थित रहे।
भवदीय
(हेमन्त भाटी)
मो. 9828430478

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!