वेडिंग जोन से ठेले व्यवसायियों को हटाने को लेकर किया जोरदार विरोध प्रदर्षन

आज दिनांक 28 नवंबर – राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ सुनील लारा के नेतृत्व में अजमेर शहर में नगर निगम और पीडब्ल्यूडी द्वारा शहर से बेवजह अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने व ठेले वालो को हटाने के निर्देष को लेकर ठेले वालो के साथ मिलकर प्रदर्षन कर ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
यह जानकारी देते हुए सचिव डॉ. सुनील लारा ने बताया कि शहर में वेडिंग जोन में खड़े सभी ठेले वालों को भी पीडब्ल्यूडी ने नोटिस निकाल कर उन्हें वहां से हटाने के निर्देश दिए है जिससे इन ठेले वालो पर रोजी रोटी की समस्या तक उत्पन्न हो गई है। यह ठेला व्यवसाय वाले 40 सालों से वेंडिंग जोन में ठेला लगाकर अपनी जीविका चला रहे हैं व अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं साथ ही इन ठेले वालो को नगर निगम से लाइसेंस भी मिला हुआ है और ये सभी ठेला व्यवसाय नगर निगम को प्रति माह 1200 रु का शुल्क भी जमा कराते हैं उसके बाद भी इन लोगों को पीडब्ल्यूडी और नगर निगम द्वारा बेवजह परेशान किया जा रहा है। इसी के चलते आज डॉ सुनील लारा के नेतृत्व में सभी ठेला व्यवसाय वालों के साथ मिलकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी विपिन कुमार जिंदल का घेराव कर प्रदर्शन किया।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल बैरवाल व नगर निगम पार्षद सुनील धानका ने पीडब्ल्यूडी को चेतावनी दी है अगर शहर में किसी भी वेंडिंग जोन में ठेला व्यवसाय को परेशान किया जाता है तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन करने वालों में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष निर्मल बैरवाल, नगर निगम पार्षद सुनील धानका, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पवन ओढ़, ओमप्रकाश, राजकुमार दौलत सिंह, तुलसीदास लीला देवी आदि मौजूद थे।
(डॉ. सुनील लारा)
प्रदेश सचिव

error: Content is protected !!