नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बैठक जयपुर में हुई आयोजित

वोट चोर गद्दी छोड़ व एस.आई.आर. की प्रकिया को लेकर 14 दिसम्बर को दिल्ली में होगी महारैली, नवनियुक्त जिलाध्यक्षांे की बैठक जयपुर में हुई आयोजित
आज दिनांक 29 नवंबर – जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश पदाधिकारी एवं नवनियुक जिलाध्यक्षों की मीटिंग आयोजित की गईं जिसमें वोट चोर गद्दी छोड़ और एस.आई.आर की प्रकिया को लेकर दिल्ली में 14 दिसंबर को महारैली की तैयारी को लेकर बैठक व चर्चा की गई।
यह जानकारी देते हुए प्रदेष कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. सुनील लारा ने बताया कि उक्त मीटिंग को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान के प्रभारी सुखजिंद्र रंधावा, राजस्थान प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली एवं एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने मीटिंग को संबोधित किया और सभी जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों को 14 दिसम्बर की महारैली को सफल बनाने के निर्देश दिए।
अजमेर से भी नवनियुक जिलाध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ सुनील लारा व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कैलाश झालीवाल भी मौजूद रहे।
(डॉ. सुनील लारा)
प्रदेश सचिव

error: Content is protected !!