*अभिनेता धर्मेंद्र को स्वरांजली 13 को*

अजमेर 09.12.2025 / स्कूल और टेक्निकल कॉलेज के छात्र छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम में
सिने अभिनेता धर्मेंद्र को विभिन्न संस्थाओं के गायक भी प्रस्तुति देकर स्वरांजली देंगे।
डॉ लाल थदानी की अध्यक्षता में आज प्रतिनिधियों की बैठक में विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा हुई गोपेंद्र सिंह राठौड़ कुमकुम जैन रविंद्र जोधावत और शिक्षकों ने भाग लिया ।
प्राचार्य नीरजा शर्मा और संयोजिका पूनम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकुमार जयपाल मुख्य अतिथि हैं और *डॉ लाल थदानी* की लिखित निर्देशित लघु नाटिका एक डॉक्टर का अन्तर्द्वंद मंचन होगा ।
देवनगर लोहागल पंचशील लिंक रोड स्थित *मीरा मंदिर रामनिवास विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान* द्वारा इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी और मेडिको फ्रेंड्स संदेश सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम दिन के 11 से 3 बजे रखा गया है ।

डॉ लाल थदानी
संस्थापक मुख्य संरक्षक
8005529714

error: Content is protected !!