दिनांक 10.12.2025, जिला परिषद अजमेर। आज माननीय जिला प्रमुख महोदया के कार्यकाल का अंतिम कार्यदिवस रहा। माननीय जिला प्रमुख द्वारा जिला परिषद सहित पंचायतीराज में कार्यरत समस्त अधिकारिगण व कार्मिकगण से षिष्टाचार भेंट रखी। जिसमें जिले के अधिकांष जिला परिषद सदस्यगण, प्रधानगण, सरपंचगण, जनप्रतिनिधिगण सहित ग्रामीणजन जिले मुखिया के स्वर्णिम कार्यकाल को सराहने उपस्थिति हुऐ। जिनमें प्रधान अंराई, उपप्रधान सावर, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र बागडी, नन्दाराम मुण्ड, महेन्द्र मझेवला, सरंपच गोविन्दगढ, डीडवाडा, अरडका, तिलोरा, भगवानपुरा, पिचोलिया, लामगरा, एकलसिंगा, भोगादीत, लल्लाई, अरवड, केबानिया, पीपलाज, मांगलियावास, कडैल, गोला, खोरी, बरना, पाटन, सिलोरा, अरडका, भांवता, कानस, सराधना, जेठाना, खरवा, श्रीनगर, झडवासा देंराठू, सिंगावल, विकास अधिकारी संघ द्वारा माला व शॉल पहनाकर, अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ द्वारा माला व साफा पहनाकर, कनिष्ठ तकनीकी सहायक संघ द्वारा माला व शॉल पहनाकर, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ द्वारा साफा व माला पहनाकर, ग्राम विकास अधिकारी संघ द्वारा माला व शॉल पहनाकर, षिक्षक संघ द्वारा माला व शॉल एवं पुष्पगुच्छ, जिला परिषद स्टॉफ की तरफ से माला, साफा, तलवार, पुष्पगुच्छ, षिव परिवार तस्वीर तथा मोमेंटो भेंट कर शुभकामनाऐं प्रेषित की गई। उक्त के संग ब्यावर जिले की आठो विधानसभा जिनमें अजमेर, किषनगढ़, रूपनगढ़, केकड़ी, सरवाड़, सावर, मसूदा, भिनाय, जवाजा, पीसांगन के सैकडो की तादाद में ग्रामीणजन ने उपस्थित होकर माला पहनाकर शुभकामनाऐं प्रेषित की। कार्यक्रम में जिला परिषद आपके द्वार व अन्य ग्रामीण स्तरीय कार्यक्रमों में योजनाओं का सफलतम लाभ देने में सहयोग करने वाले राजीविका, महिला व बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग, कृषि विभाग के भी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकता, आषा सहयोगिनी सहित अन्य ने भी जिला प्रमुख के अंतिम कार्यदिवस पर उपस्थित होकर शुभकामनाऐं व आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में जिला परिषद सहित हस्तानान्तरित विभाग के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। जिन्होने अपने-अपने व्यक्तव्यों में कहा कि हमारे पूर्ण राजकीय कार्यदिवसो व कार्यकाल में श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा द्वारा जो नवाचार एवं कार्य किये गये वह अस्मरणीय है। आप द्वारा जो नवाचार किये जिनमें जिला परिषद आपके द्वार, जिला प्रमुख आपके द्वार, दिव्यांग षिविर, ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई, पंचायत समिति स्तरीय जनसुनवाई, ऑनलाईन जनसुनवाई, ऑपन जीम, वाटर कूलर वितरण सहित ढेरो जनहित के कार्य जिनमें गरीब पुत्री के विवाह हेतु स्वयं के वेतन में से सहायता प्रदान करना साथ ही वह ग्रामीण जोे किसी भी योजना में पात्र नही होता था उसे स्वयधन से मदद करना व समस्या का निराकरण करना। कई वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रमुख जनसुनवाई एक ऐतिहासिक प्रयास जिसमें ग्रामीणजन को पंचायतीराज सहित अन्य विभागो की योजनाओं का लाभ मिला व उनके लंबित प्रकरणो का निस्तारण हुआ। जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं का निस्तारण एक रिकॉर्ड है और उसके साथ-साथ जिला प्रमुख द्वारा की जाने वाली जनसुनवाई भी एक रिकॉर्ड है जो प्रत्येक सप्ताह आयोजित होती थी। वक्ताओं ने कहा कि हमे यह कहते हुये अतिष्योक्ति नही हो रही है कि यह राजस्थान ही नही वरन पूरे भारत में एक रिकॉर्ड है।
जनप्रतिनिधिगण द्वारा भी अपने-अपने व्यक्तव्यों में श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा जिला प्रमुख अजमेर की सराहना करते हुये कहा गया कि अजमेर व ब्यावर जिले का सौभाग्य है कि आप जैसा जिला प्रमुख मिला। आपने नित नये नवाचार करते हुये केन्द्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजना का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने का सफलतम प्रयास किया। आपने हर गांव-गांव व ढाणी-ढाणी तक विकास को पहुंचाया यहा तक कि हमारे एक छोटे से निवेदन पर भी करोड़ो रूपये के कार्य स्वीकृत किये और ग्रामीण विकास की गंगा बहाई। आपका ही प्रयास था कि जिला परिषद षिविरों द्वारा जो ग्रामीणजन किसी भी कारणवष जिला स्तर पर नही पहुंच पाते थे उनके लिये उनके ही गांव व पंचायत में जाकर षिविर आयोजित किये जहां आपने पंचायतीराज सहित 28 विभागो की योजनाओं का लाभ ग्रामीणजन को प्रदान किया। आपने सदैव जिला परिषद को मंदिर मानकर और ग्रामीणजन को गणेष मानकर सेवा की। आपका कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरो में लिखा जायेगा जिसमें ग्रामीणजन व प्रत्येक व्यक्ति को प्रत्यक्ष व परोक्ष लाभ प्राप्त हुआ है। आपकी जनसुनवाई में एवं घर पर आया कोई भी व्यक्ति निराष होकर व खाली हाथ नही गया है। जनप्रतिनिधिगण ने कहा कि हम आपके ऐतिहासिक कार्यकाल के साक्षी बने इसके लिये हम आपको बहुत धन्यवाद व आभार प्रकट करते है।
दीपक कादीया
निजी सहायक
जिला प्रमुख अजमेर
7737597589