वोट चोर – गद्दी छोड़ दिल्ली रैली की तैयारियों पर की चर्चा

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से 2 बस व 15 छोटी गाड़ियों से जायेंगे कांग्रेसजन

अजमेर 13 दिसम्बर (   ) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की और से 14 दिसम्बर रविवार को रामलीला मैदान दिल्ली में आयोजित “”वोट चोर – गद्दी छोड़””  रैली में अजमेर उत्तर के कांग्रेसजन 2 बस व 15 छोटी गाड़ियों से अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल व आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के नैतृत्व में शामिल होंगे l
आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने अजमेर उत्तर के ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों व अन्य कांग्रेसजनों के साथ रैली में अजमेर उत्तर से जाने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की इस रैली में शामिल होने के लिए सभी कांग्रेसजन 13 दिसम्बर शनिवार को रात्रि में 9:00 बजे अजमेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के निवास स्थान से रवाना होंगे l
श्री धर्मेंद्र राठौड़ के साथ रैली के संबंध में चर्चा करने वाले कांग्रेसजनों में अजमेर उत्तर के ब्लॉक कांग्रेस पूर्व पार्षद अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद, पार्षद नौरत गुजर, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक व हेमंत जोधा, ब्लॉक संगठन महासचिव आरिफ खान व विकास चौहान, युनुस शेख, सुमित मित्तल, मंडल अध्यक्ष पार्षद हमीद चीता, गणेश चौहान, कमल बैरवा, छोटु सिंह रावत, निमेश चौहान, राजेश गोडीवाल, शहनाज आलम, सुवालाल बैरवा, विश्वेश पारीक, निर्मल पारीक व तनवीर गुजर आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे l

शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
अजमेर उत्तर ब्लॉक बी
9414280962,7891884488

error: Content is protected !!