जनाब हाजी बाबर खान साहब के साहज़ादे ऑसेद खान ने हमारी क़ौम का. हमारे अजमेर का. बल्कि अजमेर का ही नहीं हमारे राज्य का.हमारे देश का नाम रोशन किया. ऑसेद खान अभी हाल में ही लंदन से अपना बेरिस्टर का कोर्स पूरा कर के भारत वापस लौटे हैँ. इसी सिलसिले में आज उन की हौसला अफ़ज़ाई करने के लिये और उन को मुबारकबाद पेश करने के लिये मुस्लिम वेलफेयर एंड एज्यूकेशन समिति अजमेर ने उनके घर पर जाकर फूल मालाएं पहना के उन का स्वागत किया और उन को स्मृति चिन्ह भी पेश किया. इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सैयद रब नवाज़ जाफ़री और संयोजक अकरम सिद्दीक़ी ने ऑसेद खान की तारीफ़ करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज के दूसरे बच्चे भी ऑसेद खान से सबक़ हासिल करें और अपनी तालीम पर ध्यान देकर अपनी क़ौम का अपने समाज का अपने शेहर का अपने राज्य का अपने देश का नाम ऐसे ही रोशन करें. ऑसेद का एक बड़ी डिग्री हासिल करना बड़े ही कमाल की बात है.समिति के सदस्यों ने उन के वालिद बाबर खान साहब को भी मुबारकबाद पेश की और उनका भी मालाएं पहना कर स्वागत किया और ख़ुशी ज़ाहिर की इस मौक़े पर मौलाना अबुल कलाम आज़ाद कल्याण संस्थान अजमेर के अध्यक्ष सैयद मंसूर अली. हसन खान. मुफीस एहमद और ज़फर क़ायम भी मौजूद थे और सभी ने ऑसेद खान को मालाओं से लाद दिया.