रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार, वरि. मंडल कार्मिक अधिकारी श्री रघुवीर सिंह चारण की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय, अजमेर के सभागार में 15 दिसम्बर 2025 को पेंशन अदालत का आयोजन किया गया।
पेंशन अदालत में निश्चित समय सीमा में प्राप्त 13 प्रकरणों का नियमानुसार निस्तारण किया गया एवं प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा भी की गयी। इसके अतिरिक्त 6 पेंशनर अपनी समस्या मय आवेदन के साथ पेंशन अदालत में उपस्थित हुए जिनकी समस्याओं को सुनते हुये उस पर चर्चा की गयी, जिनका तय समय सीमा में शीघ्र निस्तारण किया जायेगा। इस पेंशन अदालत में पेंशनर एसोसिएशन से श्री अनिल सिंघल, श्री आर. एस. निर्वाण, श्री भोमा राम चौधरी एवं श्री गोपाल दत्त शर्मा भी मौजूद थे, जिन्होनें पेंशन अनुभाग द्वारा पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण की प्रशंसा की। इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी श्री गजानंद कुमावत व सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री सुशील वर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर
—