गांधी परिवार पर कोर्ट द्वारा ई.डी की षिकायत को खारिज करने पर कांग्रेस ने की खुषी जाहिर

आज दिनांक 16 दिसम्बर – नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और प्रतिपक्ष नेता माननीय राहुल गांधी के खिलाफ ई.डी की शिकायत को खारिज कर यह स्पष्ट कर दिया है कि इसमें मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं है। कोर्ट का यह फैसला सत्ता पर सत्य की विजय का प्रमाण है जिस पर समस्त कांग्रेजन ने कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए खुषी जाहिर की।
यह जानकारी देते हुए राजस्थान प्रदेष कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. सुनील लारा ने बताया कि कोर्ट के फैसले ने यह साबित कर दिया है कि यह मोदी जी सरकार द्वारा रचित एक मनगढ़ंत और झूठा मामला है, जिसका उद्देश्य केवल गांधी परिवार की छवि को धूमिल व खराब करना था। कुछ दिन पूर्व इसलिए ही इस केस में ई.डी ने दिल्ली पुलिस में एफ.आई.आर दर्ज करवाई क्योंकि जब से इन्होंने चालान पेश किया तब से इन्हें पता था कि इस केस में कोई दम नहीं है। मोदी सरकार के दबाव में ई.डी ने कोर्ट में अपनी भद्द पिटवाई है। इसी के चलते लारा सहित समस्त कांग्रेसजन ने कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए गॉंधी परिवार पर लगे झूठे आरोपो के खारिज होने पर खुषी जाहिर की है व अंततः जीत सच्चाई की ही होती है।
(डॉ. सुनील लारा)
प्रदेश सचिव

error: Content is protected !!