खरवा16 दिसम्बर।खरवा ग्राम में पहली बार आल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ आज मुख्य अतिथि समंदर सिंह (सेवा निवृत्त थानाधिकारी) के सानिध्य में हुआ।इस दौरान भरत भाई,पवन भाई,मनोज सांखला अजीत पठान, हुसैन चीता युगल बिहारी, अजहर सेदरिया सहित अनेक कबड्डी प्रेमियों ने कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने आए खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका हौंसला बढ़ाया।
कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ से पहले राष्ट्र गान जन-गण मन गाकर उपस्थित लोगों ने देशभक्ति के प्रति सम्मान प्रकट किया।
आज शाम 6 बजे पहला मेच देलवाड़ा तथा रायपुर की टीमों के बीच शुरू हुआ जिसमें खिलाड़ियों ने जोश के साथ भाग लिया।
फोटो हीरालाल नाहर