स्वच्छता अभियान के तहत किया श्रमदान एवं आमजन को जागरूक

अजमेर । राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा घोषित स्वच्छता अभियान के तहत अजमेर में सागरविहार कॉलोनी में  स्वच्छता कार्यक्रम महावीर सेवा परिषद की ओर से आयोजित किया गया । परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र गांधी व महासचिव कमल गंगवाल ने बताया कि नगरनिगम के सहयोग से कॉलोनी में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें कॉलोनी में गंदगी, झाड़ियां साफ की गई । इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद रमेश सोनी ने कहा कि स्वच्छता हमारी दैनिक जीवन में जरूरी है । वातावरण साफ रहेगा तो हम स्वस्थ्य रहेंगे । विजय पांड्या व संजय कुमार जैन  ने बताया कि इस दौरान क्षेत्रवासियों ने भी श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया । अभियान में कमल गंगवाल,राजेंद्र गांधी, राजकुमार गर्ग, प्रहलाद माथुर,विजय पांड्या,देवर्ष गंगवाल,गजेंद्र शर्मा,संजय जड़िया,संजय कुमार जैन,डॉ बीना चौधरी, आभा गांधी सहित क्षेत्रवासियों ने भाग लिया ।

error: Content is protected !!