*असिस्टेंट प्रोफेसर (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती-2021*

*ब्रॉड स्पेशियलिटी के विभिन्न पदों का परिणाम घोषित*

​अजमेर, 18 दिसम्बर। ​राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती-2021 के अंतर्गत ब्रॉड स्पेशियलिटी- डेंटल एंड प्रोस्थेटिक हेड एंड नेक कैंसर सर्जरी,  अप्थेलमोलॉजी, रेडियो थेरेपी,  प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी एवं पी एंड एसएम के पदों पर भर्ती हेतु मुख्य सूची जारी की गई है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

​विज्ञापन संख्या 06/2021-22 के तहत विज्ञापित इन पदों के लिए साक्षात्कार 16 से 17 दिसंबर 2025 तक आयोजित किए गए थे। संबंधित सेवा नियमों के अनुसार साक्षात्कार उपरांत डेंटल एंड प्रोस्थेटिक हेड एंड नेक कैंसर सर्जरी के 1, अप्थेलमोलॉजी के 5, रेडियो थेरेपी के 3, प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के 1 एवं पी एंड एसएम के 1 अभ्यर्थी को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।

error: Content is protected !!