श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया ।
शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डाॅ. आर.सी. लोढ़ा ने नवकार मंत्र की स्तुति और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। इसके पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना व राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत गाया।
प्राचार्य डाॅ. आर.सी.लोढ़ा ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज सेवा करने का अवसर मिलता है। छात्राओं को समाज सेवा के प्रति जागरूक करना ही एनएसएस का उद्देश्य है साथी उन्होंने स्वयंसेविकाओं से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श आचरण अपनाने का आह्वान किया ।
कार्यक्रम अधिकारी प्रीति शर्मा स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों नैतिक शिक्षा की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से बड़ों का सम्मान करने, व्यवहार कुशलता बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम अधिकारी कोमल गुप्ता ने बताया कि द्वितीय सत्र में स्वयंसेविकाओं द्वारा गोद ली गई बस्ती में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सर्वे कार्य किया गया।
व्याख्याता पूजा द्वारा उच्च शिक्षा और कौशल विकास पर व्याख्यान दिया गया तथा स्वयंसेविकाओं को बताया कि स्किल व्यक्ति की योग्यता, क्षमता और हुनर को निखारने की एक प्रक्रिया है । कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेविकाओं द्वारा एकल गायन प्रस्तुत किया गया । अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।