सफलता की कहानी- 1
शिविर में विशेष योग्यजन की पेंशन हुई शुरू
राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन बुधवार को पंचायत समिति रूपनगढ़ की ग्राम पंचायत सिलोरा में किया गया। शिविर में विशेष योग्यजन श्री हनुमान पुत्र श्री चिमनाराम पीपीओ नम्बर 16183541 उपस्थित हुए। उन्होंने शिविर प्रभारी को बताया कि काफी समय से पेंशन चालू नहीं होने के कारण परेशान थे। इस पर शिविर प्रभारी द्वारा प्रार्थी से आवेदन करवाया गया। शिविर प्रभारी के निर्देश पर आवेदन जांच उपरान्त प्रथम व द्वितीय सत्यापन करवाया जाकर श्री हनुमान की पेंशन सुचारू रूप से चालू की गई। पेंशन चालू होने पर श्री हनुमान राम के चेहरे पर खुशी, संतोष एवं राहत स्पष्ट रूप से झलक रही थी। यह क्षण न केवल उनके लिए बल्कि प्रशासन के लिए भी गौरव एवं संतोष का विषय रहा। यह फोलोअप शिविर राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसके अंतर्गत अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को उनके अधिकार दिलाने का संकल्प है।
सफलता की कहानी- 2
शिविर में हुआ मकान का पट्टा जारी
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को ग्रामीण समस्या शिविर – 2025 का आयोजन पंचायत समिति अरांई की ग्राम पंचायत आकोडिया में हुआ। शिविर में प्रार्थी श्री बसराम पुत्र श्री कानाराम ने बताया कि वह अपने भू-खण्ड का पट्टा बनवाने के लिए प्रयासरत था। आज ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में पंचायती राज विभाग के द्वारा प्रार्थी को भू-खण्ड का पट्टा जारी किया गया। इससे प्रार्थी के परिवार को उनके आवास का स्वामित्व मिला हैं इससे प्रार्थी एवं उसके परिवार को आर्थिक सम्बलता प्राप्त होगी। प्रार्थी ने पट्टा प्राप्त कर राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण समस्या समाधान शिविर 2025 में किए जा रहे कार्यों की प्रंशसा की और राज्य सरकार, शिविर प्रभारी तथा पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
सफलता की कहानी- 3
शिविर में मुख्यमंत्री दिव्यांग पेशन योजना का मिला लाभ
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को उपखण्ड अजमेर की ग्राम पंचायत अजयसर मेें ग्रामीण समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामवासी श्री शिवराज पुत्र श्री शम्भू ने उपस्थित होकर बताया कि पिछले लम्बे समय से पेंशन सत्यापन नही हो रहा था, पेंशन चालू नहीं होने के कारण वे परेशान थे। इस पर शिविर प्रभारी द्वारा प्रार्थी से आवेदन करवाया गया। शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत पेंशनर का पुनः वार्षिक सत्यापन किया गया। अब श्री शिवराज को मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ आगामी दिसम्बर 2026 तक लगातार मिलता रहेगा। इससे खुश होकर प्रार्थी ने ग्रामीण समस्या समाधार शिविर आयोजन के लिए राज्य सरकार तथा सामाजिक सुरक्षा एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
राज्य सरकार के 2 वर्ष
सफलता की कहानी- 4
शहरी समस्या समाधान शिविर में मौके पर जारी किया जन्म प्रमाण-पत्र
राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत शहरी समस्या समाधान शिविर का आयोजन नगर पालिका परिसर केकड़ी में किया गया। शिविर में श्रीमती खुशबू तेली, निवासी- डोराई का रास्ता, केकड़ी ने अपनी पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र जारी करवाने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इस पर परिवादी की प्रार्थना पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए मौके पर ही (30 मिनट में) परिवादी को अपनी पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र शिविर में प्रदान किया गया। इससे लाभान्वित होकर प्रार्थीया बहुत खुश हुई एवं लाभार्थी ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।
राज्य सरकार के 2 वर्ष
सफलता की कहानी- 5
शहरी समस्या समाधान शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मिला ऋण
राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत शहरी समस्या समाधान शिविर का आयोजन नगर पालिका परिसर केकड़ी में किया गया। शिविर में प्रार्थी श्री जगदीश सिंह राजावत निवासी- केकड़ी द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में पूर्व शिविर के दौरान ऋण के लिए आवेदन किया गया था। शिविर प्रभारी द्वारा प्रस्तुत आवेदन और दस्तावेजों की जांच कर प्रार्थी को आज आयोजित शहरी समस्या समाधान शिविर के दौरान 25000 रूपए का ऋण प्रदान किया। इससे लाभान्वित श्री जगदीश सिंह राजावत बहुत खुश हुआ एवं उसने राज्य सरकार एवं उपस्थित सभी को धन्यवाद दिया।
राज्य सरकार के 2 वर्ष
सफलता की कहानी- 6
शहरी समस्या समाधान शिविर में मौके पर जारी किया विवाह प्रमाण-पत्र
राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत शहरी समस्या समाधान शिविर का आयोजन नगर पालिका परिसर केकड़ी में किया गया। शिविर में श्री हर्ष कलवार निवासी – मेवाडा भवन जयपुर रोड केकड़ी ने अपना विवाह प्रमाण पत्र जारी करवाने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इस पर परिवादी की प्रार्थना पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए मौके पर ही (40 मिनट में) परिवादी को अपना विवाह प्रमाण पत्र शिविर में प्रदान किया गया। शिविर में मौके पर ही विवाह प्रमाण-पत्र मिलने पर लाभार्थी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान सरकार एवं केकड़ी प्रशासन का आभार व्यक्त किया।