2026 की शुरूआत में शहर को मिलेंगी सौगातें

विधानसभा अध्यक्ष ने विभागों को दिए निर्देश

तैयारी करेंजल्द शुरू करें और तय समय में हो काम

     अजमेर, 29 दिसम्बर। वर्ष 2026 की शुरूआत में अजमेर शहर को कई बड़े विकास कार्यों की सौगातें मिलने जा रही हैं। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने संबंधित विभागों को इन कामों के शिलान्यास की तैयारियों के निर्देश दिए हैं। इन सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर प्रवास के दौरान विभिन्न विभागों से चर्चा कर बड़े विकास कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने जलदायऊर्जाएडीएनगर निगम सहत अन्य विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को इन योजनाओं का अतिशीघ्र लाभ मिलेइसके लिए जल्द काम शुरू कर इन्हें निर्धारित समयावधि में पूरा कराएं।

यह मिलेंगी सौगातें

·        270 करोड़ की पेयजल परियोजना-जलदाय विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। इसके तहत नसीराबाद से कोटड़ा तक नई पाइप लाइनकोटड़ापृथ्वीराज नगर व लोहागल में तीन नए सर्विस रिजर्वायर बनेंगे। वहीं इससे अजमेर उत्तर में पानी के प्रेशर और अनियमितता की समस्या सदा के लिए दूर हो जाएगी।

·        147 करोड़ का गैस आधारित जीएसएस- अजमेर शहर की बिजली की समस्या के निराकरण के लिए हाथी भाटा पावर हाउस में 147 करोड़ की लागत का नया गैस आधारित जीएसएस बनेगा। यह जीएसएस शहर की विद्युत आपूर्ति को नए आयाम देगा। उच्च गुणवत्ता की निर्बाध बिजली लाखों लोगों को राहत देगी।

·        कन्वेंशन सेंटर- राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसार माकड़वाली क्षेत्र में करीब 25 करोड़ रूपए लागत का कन्वेंशन सेंटर बनेगा। हजारों लोगों की क्षमता का यह सेंटर बड़े आयोजनों का नया केन्द्र बनेगा। यहां बड़े व्यापारिक और सामाजिक सम्मेलन भी आयोजित किए जा सकेंगे। शहर में व्यापार बढ़ेगा। अजेर विकास प्राधिकरण इसकी तैयारी कर रहा है।

·        मल्टीपर्पज स्टेडियम- नए साल की शुरूआत में ही पृथ्वीराज नगर के पास 30 हजार दर्शक क्षमता के नए मल्टीपर्पज स्टेडियम की भी शुरूआत हो जाएगी। इसके लिए डीएमएफटी फंड से 12 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। यह मैदार पटेल मैदान के बाद बड़े धार्मिकसामाजिक व राजनीतिक आयोजनों का केन्द्र बनेगा। लोगों को खेल सुविधाओं के लिए नई जगह मिलेगी। लाखों लोग इसका फायदा उठा सकेंगे। अजमेर विकास प्राधिकरण जल्द काम शुरू करेगा।

·        हाइटेक लाइब्रेरी- राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत गांधी भवन के पीछे बहुमंजिला लाइब्रेरी का काम भी जल्द शुरू होगा। नगर निगम यह काम करवाएगा। इसके निर्माण पर 6.46 करोड़ रूपए की लागत आएगी। यह लाइब्रेरी शहर की रीडर्सस्टूडेंट्स और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नया केन्द्र बनेगी।

·        वरूण सागर सौन्दर्यीकरण- नए साल में शहर की दूसरी सबसे बड़ी झील वरूण सागर की कायापलट होगी। यहां करोड़ों रूपए के विकास कार्य होंगे। भगवान झूलेलाल की ऊंची मूर्ति और घाट बनेगा। वरूण सागर पर्यटन का नया केन्द्र बनेगा। यहां अजमेर विकास प्राधिकरणसिंचाई विभाग व नगर निगम के समन्वय से काम होंगे।

·        हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना- इसी तरह हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने के नए भवन का कम भी जल्द शुरू होगा। इसके निर्माण पर 3.35 करोड़ की लागत आएगी। यह थाना एक लाख से ज्यादा आबादी की सुरक्षा को कवर करेगा।

error: Content is protected !!