अजमेर।
महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू केंद्र की दिसंबर माह 2025 की मासिक बैठक विकास पूरी, वरुण सागर रोड, अजमेर स्थित वीर प्रेम कुमार जैन के निवास पर आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत प्रार्थना से हुई एवं समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। बैठक में गजेंद्र पंचोली, कमल गंगवाल, विजय जैन पांड्या, लोकेश जैन सोजतिया, राजकुमार गर्ग, प्रेम कुमार जैन एवं शशि जैन उपस्थित रहे।
केंद्र चेयरमैन गजेंद्र पंचोली एवं संभागीय उपनिदेशक कमल गंगवाल ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जनवरी माह में जरूरतमंद स्कूली विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए जाएंगे। इसके लिए सदस्यों ने स्वेच्छा से सहयोग कर राशि एकत्रित की तथा जो सदस्य बैठक में उपस्थित नहीं थे, उनसे भी इस सेवा कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया गया। इसके अतिरिक्त जनवरी माह की बैठक मकर संक्रांति के अवसर पर सपरिवार आयोजित करने पर भी सहमति बनी।