राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना के स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर रामदेव कालेल के नेतृत्व में 150 स्काउट व गाइड ने गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लिया। उत्कृष्ठ कार्य करने वाले स्काउट्स को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 14 स्काउट ने राज्य पुरस्कार , 11 स्काउट ने तृतीय सोपान , 8 गाइड ने तृतीय सोपान , 8 स्काउट ने जिला रैली , 12 स्काउट ने जिला अनुसूचित जाति शिविर , 10 स्काउट ने प्रकृति अध्ययन शिविर ,51 स्काउट ने वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान , 101 स्काउट व गाइड ने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान, 100 स्काउट गाइड भ्रमण , तिरंगा रैली , एस आई आर जनचेतना रैली , पर्यावरण संरक्षण रैली , स्वदेशी संकल्प रैली, स्वच्छता जन अभियान रैली, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान जागरण रैली , दीपदान महोत्सव, अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस रैली , स्वच्छता महाभियान सहित वर्ष भर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। स्काउट्स की उपलब्धियों पर अतिथियों ने सराहना की ।