समस्त भारतवर्ष में आयोजित किए जा रहे हिंदू सम्मेलन की श्रृंखलाओं के अंतर्गत मित्र नगर बस्ती क्षेत्र स्थित किसान समारोह स्थल में आज दिनांक 26 जनवरी रविवार को सर्व समाज हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में स्थानीय सर्व हिंदू समाज को मुख्य वक्ता नरेंद्र सिंह राठौड़ जी रामदेव मंदिर महंत लक्ष्मीकांत दादी की शिक्षिका कुसुम सेठ जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मुख्य वक्ता श्री नरेंद्र सिंह राठौड़ जी ने संगठित होकर सर्व हिंदू समाज को आगे बढ़ने व अपनी संस्कृति व सभ्यता को विश्व पटल तक पहुंचने का आवाहन किया।
कार्यक्रम के अंत में काशी विश्वनाथ मंदिर में महा आरती के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया ।
सर्व समाज हिंदू सम्मेलन में संचालन समिति सदस्य भोलानाथ आचार्य जी ,मोहन कोटवानी जी, कुमार लालवानी जी ,लक्ष्मण सिंह चौहान जी, राकेश शर्मा जी,एमटी वाधवानी सहित राजेंद्र मुरजानी ,काशी विश्वनाथ मंदिर समिति,रामेश्वर मंदिर समिति,चट्टानेश्वर मंदिर के समिति सदस्यों ने अपनी भागीदारी निभाई ।