वरिष्ठजनों व प्रतिभावान बच्चों का हुआ सम्मान, त्रिवार्षिक कार्यकारिणी के हुए चुनाव
अजमेर 27 जनवरी / श्री अग्रवाल पंचायत गंज धड़ा समिति अजमेर की वार्षिक साधारण सभा की बैठक संस्था अध्यक्ष कैलाशचंद गोयल की अध्यक्षता में संस्था के श्री अग्रसेन भवन, पथिक मार्ग, शास्त्री नगर अजमेर में सम्पन्न हुई l इस अवसर पर शीतकालीन सहभोज, वरिष्ठ सदस्यों व प्रतिभावान बच्चों का सम्मान तथा संस्था की त्रिवार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव भी कराये गये l
संस्था अध्यक्ष कैलाशचंद गोयल व सह सचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अग्रसेन भगवान व श्री लक्ष्मीकांत भगवान की तस्वीर पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर किया गया l सह सचिव प्रवीण अग्रवाल ने गत आमसभा का कार्यवाही विवरण पढ़कर सुनाया जिसकी सभी ने पुष्टि की, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने वर्ष 2024-25 का अंकेक्षित लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसका सभी ने अनुमोदन किया l
इस अवसर पर धड़े के 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के सदस्यों श्याम सुंदर अग्रवाल, जयनारायण अग्रवाल, किशन गोपाल अग्रवाल, गणेशी लाल गोयल, ईश्वर चंद गोयल, जगदीश चंद ऐरन, चांदकरण अग्रवाल, गोपाल किशन अग्रवाल व रविस्वरूप अग्रवाल का माल्यार्पण कर, शॉल ओढाकर व श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया गया, इसी प्रकार संस्था सदस्यों के प्रतिभावान बच्चों विपुल बंसल, कनक अग्रवाल, काव्या गर्ग, तनिश गर्ग, भव्या अग्रवाल, तनिष्का गोयल, नेहल गोयल, वैभव अग्रवाल, अशिता ऐरन, हर्षिता अग्रवाल व अराध्या बंसल को माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया l
निर्वाचन अधिकारी अशोक गर्ग गोटा वाले व राजेंद्र अग्रवाल की देखरेख में संस्था की त्रिवार्षिक कार्यकारिणी के लिए 17 सदस्यों का चुनाव कराया गया जिसमें सर्व सम्मति से कैलाश चंद गोयल, राजेंद्र प्रसाद मित्तल, ओमप्रकाश गर्ग गोटा वाले, शैलेंद्र अग्रवाल, प्रदीप बंसल, प्रवीण अग्रवाल, अनिल कुमार मित्तल, अतुल अग्रवाल, बालकिशन मित्तल, जगदीश चंद ऐरन, चांदकरण अग्रवाल, विनय गुप्ता, हरिकिशन कोठयारी, राजेश गुप्ता, दिनेश गोयल, विनोद अग्रवाल व अनिल गर्ग निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित किये गये निर्वाचन प्रक्रिया के तहत इन निर्वाचित सदस्यों में से संस्था अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष का निर्वाचन कराया गया जिसमें सर्व सम्मति से कैलाशचन्द गोयल अध्यक्ष, प्रदीप बंसल सचिव व अनिल कुमार मित्तल कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए l सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी अशोक गर्ग गोटा वाले व राजेंद्र अग्रवाल का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया l
इस अवसर पर अजमेर की विभिन्न अग्रवाल संस्थाओं व धड़ों के अध्यक्ष व सचिव को भी आमन्त्रित किया गया था जिनमें अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन संस्था के जिला अध्यक्ष डॉ विष्णु चौधरी, अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व सचिव अजय अग्रवाल, श्री अग्रवाल सेवा संस्था के अध्यक्ष अजयपाल चौधरी व सचिव संदीप बंसल, श्री अग्रवाल पंचायत मारवाड़ी धड़े के अध्यक्ष संजय कंदोई व सचिव विनोद डीडवानिया का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया l
कार्यक्रम में धड़े के श्री लक्ष्मीकांत भगवान मन्दिर के पुजारी प. श्री जगदीश जी शर्मा लक्ष्मी कांत भगवान की सवारी (बटुआ) भी लेकर पधारे धड़े के पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना कर भगवान के भोग लगाया तथा पुजारी प. जगदीश प्रसाद जी शर्मा व उनके साथ पधारे अन्य सदस्यों का स्वागत किया l
मनोरंजन कार्यक्रम के तहत कुनाल गोयल व अन्य सहयोगियों की देखरेख में हाउजी व अन्य गेम्स भी कराये गये जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया l
कार्यक्रम में संस्था के कैलाश चंद गोयल, राजेंद्र प्रसाद मित्तल, ओमप्रकाश गर्ग, शैलेंद्र अग्रवाल, प्रदीप बंसल, प्रवीण अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, अशोक गर्ग, अनिल कुमार मित्तल, बाल किशन मित्तल, रमेश चंद मालवीय, हरि किशन कोठयारी, अतुल अग्रवाल, राजेश गुप्ता, दिनेश गोयल, विनय गुप्ता, जगदीश चंद ऐरन, चांदकरण अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अनिल गर्ग, सुभाष चंद अग्रवाल, प्रदीप ऐरन, कमल गोयल, प्रवीण बंसल, मुकेश गोयल, रमेशचंद गोयल, ईश्वर चंद गोयल, राजेंद्र गोयल, पुष्पेंद्र गोयल, सुशील कुमार मित्तल, राकेश कुमार गुप्ता, श्याम सुंदर गर्ग, गणेशी लाल गोयल, किशन गोपाल अग्रवाल, सुरेश चंद गोयल, जय नारायण अग्रवाल, श्याम सुंदर बंसल, गोपाल गर्ग, शंकर लाल गोयल, रामबाबू अग्रवाल, राधेश्याम गोयल व घनश्याम गोयल सहित संस्था के अनेक सदस्य मौजूद थे l
प्रवीण अग्रवाल
सह सचिव
9530254798