शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रख शहीदों को किया याद

अजमेर, 30 जनवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि ‘शहीद दिवस’ के अवसर पर देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में आयोग अध्यक्ष श्री उत्कल रंजन साहू ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही देश की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।
इस दौरान आयोग सचिव सहित समस्त विभागीय अधिकारी और कार्मिक भी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!