आरपीएससी: प्री-लिटिगेशन समिति की 32वीं बैठक संपन्न, 4 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

अजमेर, 30 जनवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग में शुक्रवार को आयोग सदस्य लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) श्री केसरी सिंह की अध्यक्षता में प्री-लिटिगेशन समिति  की 32वीं बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान  कुल 4 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

उल्लेखनीय है कि विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के आवेदन-पत्रों में होने वाली त्रुटियों (यथा नाम, पिता का नाम, आयु, पता, वर्ग, विषय एवं पोस्ट प्रेफरेंस परिवर्तन एवं अन्य) के संबंध में अभ्यर्थी माननीय न्यायालय की शरण लेते थे। इसके कारण अभ्यर्थियों एवं आयोग, दोनों के समय और धन का अपव्यय हो रहा था। बढ़ते हुए वादकरण को कम करने के लिए आयोग स्तर पर 1 मार्च 2019 को प्री-लिटिगेशन कमेटी का गठन किया गया था।
समिति के गठन से लेकर अब तक कुल 31 बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें रिकॉर्ड 557 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। आज आयोजित हुई 32वीं बैठक में समिति ने प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा कर 4 मामलों को निस्तारित किया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में आयोग सचिव श्री रामनिवास मेहता, संयुक्त सचिव सुश्री ऋषिबाला श्रीमाली, उपसचिव श्री जितेन्द्र कुमार उदय एवं सहायक सचिव श्रीमती तारा ज्ञानचन्दानी भी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!