अब 10 मिलियन टन लोडिंग के लक्ष्य पर नजर*
उत्तर-पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने माल लदान (Loading) के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए चालू वित्त वर्ष में 9 मिलियन टन (MT) लोडिंग का आंकड़ा सफलतापूर्वक पार कर लिया है। यह मील का पत्थर मंडल की परिचालन दक्षता और टीम वर्क का जीवंत प्रमाण है।
यह गौरवपूर्ण उपलब्धि मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा के कुशल मार्गदर्शन, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री विकास बूरा के निरंतर सहयोग और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक भारती भारद्वाज के प्रभावी निर्देशन के परिणामस्वरूप संभव हो पाई है।
बेहतर वैगन प्रबंधन और परिचालन रणनीति की वजह से लोडिंग प्रक्रिया में तेजी आई है फलस्वरूप अजमेर मंडल ने अपनी माल लदान क्षमताओं को बढ़ाते हुए 9 मिलियन टन का महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव के अनुसार यह सफलता पूरी टीम के प्रयासों का परिणाम है। हमें न केवल उम्मीद है, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि हम इसी निरंतरता और ऊर्जा के साथ काम करते हुए बहुत जल्द 10 एमटी के लक्ष्य को भी प्राप्त कर लेंगे। अजमेर मंडल भारतीय रेलवे के राजस्व में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने और माल परिवहन को और अधिक सुलभ व तेज बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
*मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर*