राजस्थान विद्युत सेवानिवृत कर्मचारियों का होली स्नेह मिलन समारोह मंगलवार को

अजमेर । जिला भारतीय मजदूर संघ की बैठक के दौरान लिए गए निर्णयानुसार “राजस्थान विद्युत सेवानिवृत कर्मचारी संघ जिला अजमेर” का होली स्नेह मिलन समारोह मंगलवार 10/02/2026 को प्रातः 10.30 बजे भारतीय मजदूर संघ कार्यालय हाथीभाटा पावर हाउस अजमेर में मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष अमरचन्द पथरिया के अनुसार समारोह में अजमेर जिले के विद्युत के सेवानिवृत कर्मचारी (पेंशनर्स/फैमिली पेंशनर्स) भारी संख्या में उपस्थित होंगे। समारोह में आपसी सौहार्दपूर्ण मिलन के साथ साथ पेंशनर्स के अति आवश्यक विषय मेडिकल बिलों के भुगतान सम्बन्धी एवं अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श के साथ ही उनके निराकरण हेतु अग्रिम निर्णय लिया जाएगा। समारोह में संगठनात्मक चर्चा के साथ ही “राजस्थान विद्युत सेवानिवृत कर्मचारी संघ जिला अजमेर” के चिर प्रतिक्षित जिला अधिवेशन हेतु निकट समय में ही अधिवेशन कराने की तिथि की घोषणा भी अपेक्षित है।

error: Content is protected !!