अजमेर। हेल्पिंग हैंड संस्था एवं चौरसिया समाज, अजमेर के संयुक्त तत्वाधान में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर हेल्पिंग हैंड्स की फाउंडर श्री मती अनिता मनीष चौरसिया द्वारा आज शनिवार को होटल कनक सागर में फाग महोत्सव एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, माताओं-बहनों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम में हेल्पिंग हैंड संस्था की फाउंडर एवं निवर्तमान पार्षद श्रीमती अनीता मनीष चौरसिया ने समाज की महिलाओं को संगठित होने के लिए प्रेरित किया तथा महिला सशक्तिकरण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर फूलों से होली खेली और रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों का आनंद लिया। महिलाओं के लिए चेयर रेस और हाउजी जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिनमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह, उमंग और रंगों से सराबोर रहा।