दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

अजमेर, 15 मार्च।
ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव और देश में रसोई गैस की किल्लत तथा बढ़ती कीमतों को लेकर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी रही द्रौपदी देवी कोली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गवर्नमेंट कॉलेज चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की।
कार्यक्रम के आयोजक ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह और लक्ष्मी धोलखेड़िया ने बताया कि गवर्नमेंट कॉलेज चौराहे से कार्यकर्ताओं ने झंडे, बैनर और तख्तियां लेकर रैली निकाली। यह रैली एंसलम स्कूल, सब्जी मंडी गोल चक्कर और दयानंद मार्केट होते हुए गैस सिलेंडर की प्रतीकात्मक शव यात्रा के रूप में निकाली गई और वापस गवर्नमेंट कॉलेज चौराहे पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर सब्जी-रोटी बनाकर आमजन को खिलाई और संदेश दिया कि सरकार जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
इस अवसर पर द्रौपदी कोली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि वह ईरान से सस्ती दरों पर पेट्रोल, डीजल और गैस खरीदने के बजाय अमेरिका के दबाव में महंगी दरों पर गैस खरीद रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है और आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है।
ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा कांग्रेस सरकार पर महंगाई को लेकर लगातार हमला करती थी, लेकिन आज गैस सिलेंडर और पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता के विरोध के बावजूद सरकार ने इस मुद्दे पर कभी खुलकर जवाब देना जरूरी नहीं समझा।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें लक्ष्मी बुंदेल, विजय नागोरा, मुकेश पंवार, हरिप्रसाद जाटव, अनुपम शर्मा, हेमंत शर्मा, समीर शर्मा, नरेश सत्यावना, पंडित अशोक शर्मा, ईश्वर राजोरिया, बालमुकुंद टांक, जावेद खान, शमसुद्दीन, मनीष सेन, प्रितपाल सिंह, निखिल टंडन, राकेश चौहान, विनोद नकवाल, पिंटू बोहरा, ललित गुर्जर, लोकेश शर्मा, वेद प्रकाश चौधरी, चंद्रेश सुनिया, संजय खींची, मनोज भाटी, धर्मेंद्र नागवाल, चंदू पालीवाल, ऋषभ पटेल, मनमोहन मिश्रा, गुरुबख्श लम्बाना, कमलजीत सिंह, रवि राठौर, जितेंद्र भाटी, गोपाल तर्क, दिलीप सालोत्री, विष्णु गोड, रणजीत सिंह रावत, अनिता रावत, राजेंद्र लोहार, एडवोकेट ललित कुमावत, चुन्नीलाल लखेरा, गायत्री देवी, शहनाज आलम, कांता देवी, नवल सिंह गोठवाल सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

भवदीय 
चन्दन सिंह 
मो 8079057740

error: Content is protected !!