दुर्घटनाओं को बंद करने के लिए डिवाइडर बंद किया , दुर्घटनाएं और बड़ी

ज्ञान विहार के पास साहू मैरिज गार्डन के सामने कुछ दिन पूर्व एक एक्सीडेंट हुआ जिसमें से एक आदमी की गलत साइड आने से मृत्यु हो गई, अन्य छोटी दुर्घटनाएं वहां रोज होने लगी क्योंकि वहां पर स्पीड ब्रेकर नहीं था,क्षेत्रवासी कॉलोनी वासी कई महीनो से मांग कर रहे हैं कि यहां पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाए जिससे कॉलोनी में प्रवेश करने वालों को सुरक्षा मिले परंतु दुर्घटना के बाद से अजमेर प्राधिकरण के अधिकारियों ने डिवाइडर ही बंद कर दिए और स्पीड ब्रेकर नहीं बनाएं अब लोग आगे से जाकर अपने यहां आने के लिए यू टर्न लेते हैं जिससे वहां पर अत्यधिक गाड़ियों की भीड़ लगने लग गई और पहले से ज्यादा दुर्घटना होने लगी। अगर दो कट में से एक बंद कर दिया जाए और खुले हुए कट के सामने स्पीड ब्रेकर बन जाए तो दुर्घटनाएं अपने आप बंद हो जाएगी ।इस कॉलोनी के सामने अजमेर प्राधिकरण ने 2 कट बंद किए हैं उसके सामने गोकुलधाम हाउसिंग सोसायटी की पांच बिल्डिंग विनायक विहार विस्तार ,विनायक विहार कॉलोनी बहुत रहवासी रहते हैं उन सभी को एक बहुत बड़ी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। जबकि मुख्य बात अजमेर में कई सड़कों पर डिवाइडर बने हुए हैं और कई जगह कट लगे हुए हैं सब जगह स्पीड ब्रेकर है केवल इस एरिया में स्पीड ब्रेकर नहीं बने हैं । आज सभी क्षेत्रवासी एकत्रित हुए और इन्होंने अजमेर प्राधिकरण से मांग करी है कि रोड के बीच में लगे हुए ड्रम को हटा दिया जाए और रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाकर सबको राहत प्रदान करें।।
अगर कॉलोनी मासी की यह मांग नहीं मानी तो वह आने वाले समय में रोड जाम करेंगे।

error: Content is protected !!