महावीर जन्म कल्याणक महा-महोतसव की विषाल शोभा यात्रा जुलूस सम्पन्न

निर्यापक मुनि 108 श्री योगसागर जी महाराज संसघ का सानिध्य हुआ प्राप्त
श्रीजी निकले नगर भ्रमण पर, हजारो की संख्या में भक्तोें ने लिया लाभ, महिलाओं ने घर के बाहर सजाई रंगोली

अजमेर 30 मार्च (  ) जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्मोत्सव चैत्र शुक्ला तेरस संवत 2083 के उपलक्ष्य में आज सोमवार को विषाल शोभा यात्रा जुलूस बहुत ही भव्यता के साथ श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मंदिर जी केसरगंज से निकाला गया।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष सुनील ढिलवारी ने बताया कि इस शुभ अवसर पर प्रातः 4ः30 बजे जैन मन्दिर केसरगंज में राजा सिद्धार्थ के दरबार में ब्राहमी महिला मण्डल द्वारा बधाईयॉं गायी गयी। एवं प्रातः 6ः00 बजे केसरगंज जैन मन्दिर से भगवान महावीर स्वामी की प्रभात फेरी निकाली गयी जो कि केसरगंज जैन मन्दिर से प्रारम्भ होकर दैनिक नवज्योति रोड, बाबू मौहल्ला, सेन्ट एन्सलम स्कूल, केसरगंज गोल चक्कर, आदिनाथ मार्ग पडाव, कबीर मार्ग, टीकमगंज, स्टेशन रोड, पुलिस चौकी केसरगंज होते हुए पुनः जैन मन्दिर पहंुची। तत्पष्चात् प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण श्रेष्ठी सुशील कुमार जैन साहबजाज कोठारी परिवार  द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त समाजजन मौजूद रहे। मन्दिर कमेटी के द्वारा ध्वजरोहरणकर्ता का स्वागत किया गया तत्पष्चात् प्रातः 8.30 बजे महावीर स्वामी की विषाल रथयात्रा का जूलूस श्री 1008 पार्ष्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मन्दिर महावीर मार्ग केसरगंज से शुभारम्भ होकर महावीर मार्ग केसरगंज, मार्टिण्डल ब्रिज, संत फ्रांसिस अस्पताल से राजकीय महाविद्यालय, मदन गोपाल रोड, दयानन्द मार्केट, आर्य समाज रोड, केसरगंज, स्टेशन रोड, मदार गेट, गांधी भवन, चुड़ी बाजार, नया बाजार चौपड़, कडक्का चौक, धानमंडी, दरगाह बाजार, नला बाजार, मदार गेट से पड़ाव, आदिनाथ मार्ग होता हुआ पुनः केसरंगज जैन मन्दिर पर समाप्त हुआ। जुलूस में आज समाधीष्ठ आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महा-मुनिराज एवं आचार्य 108 श्री समय सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य निर्यापक मुनि 108 श्री योगसागर जी महाराज संसघ का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस विषाल रथ यात्रा के जुलूस में जैन धर्म पर आधारित व भगवान महावीर स्वामी के जीवन पर आधारित लगभग 40 झांकिया, श्रीजी स्वर्णमयी सफेद घोड़ो का रथ, कुचामनी रथ, ऐरावत हाथी, 11 घोड़े, उद्घोषक रथ, 7 बैण्ड, 21 ढोल, आदि सवारियॉं, ढोल बैण्ड बाजे, संगीत मंडली के साथ हजारों धर्मालम्बी सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया। जूलूस में बच्चे पंचरगी ध्वज, गुब्बारे व धर्म ध्वजा लेकर ‘‘जीओ और जीने दो’’ महावीर स्वामी की जय’’ के जयकारे लगाते हुए आगे आगे चल रहे थे।
रथ के सारथी बनने का सौभाग्य पवन कुमार गौरव कुमार बढ़ारी, रथ का खवासी बनने का सौभाग्य विनित अमित धीरज साहबजाज परिवार, चंवर पुर्ण्याजक मुकेश कुमार सुभाष अनिल चड़ौसिया परिवार को व जिनवाणी रथ के सारथी बनने का सौभाग्य सुशील कुमार दीपक कोठारी विपिन अनिल जैन परिवार को प्राप्त हुआ।
शोभा यात्रा में मुख्य रूप से विश्व शांति में अंहिसा का महत्व, जैन समाज में जीतो का महत्व, पॉंच पाप, चामुण्डराय की कहानी, आचार्य श्री जी के प्रकल्प, भक्ताम्बर की महिमा, पूजन, महावीर भगवान तप करते हुये, मुनिराज अपनी तपस्या में लीन, श्री सम्मेद शिखर जी, जन खरर्म चंक्रवर्ती, आचार्य श्री विद्यासागर जी का मिलन, नेमीनाथ की बारात, गजरथ, टीले वाले बाबा, ज्ञानोदय पंच कल्याण की ओर, जैन एकता, सबसे अलग जैन मुनियों की झलक, सदलगा गॉंव, भगवान महावीर का समोशरण, मुनिराजो पर भूतो का उपसर्ग, संसार चक्र, ममता का झूला, मोक्ष का दीपक, जिओ और जिने दो, महावीर भगवान की पूजा, दिव्य ध्यान गुफा, तीर्थंकर प्रभु का गगन विहार, गुरू चिन्तन आत्म निर्भर भारत, राजस्थान में जैन धर्म, जिओ और जिने दो, कुण्डलपुर की रचना, जिनेन्द्र भगवान की आवश्यकता, भारत में जैन धर्म का योगदानल, बाल महावीर का जन्माभिषेक व महावीर जी का इतिहास सहित अनेक झांकिया सजाई गई। महिलाऐं पीले वस्त्र व पुरूष स्वेत वस्त्र पहनकर चल रहे थे। जुलूस का बाबू मौहल्ला, आधुनिक राजस्थान, जिया लाल मार्केट, गोल चक्कर, केसरगंज व्यापारिक संघ, मदार गेट व्यापारिक संघ, नया बाजार, चूड़ी बाजार, नगर निगम कर्मचारियो द्वारा, दरगाह बाजार में ख्वाज मोईनुद्धीन चिष्ती के बाहर मुस्लिम भाईयो द्वारा समाज के बन्धुओं की एवं कमेटीयों की सदस्यों की दस्तारबंदी की गई एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। गंगा जमुनी तहजीब के तहत मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष सुनील ढिलवारी, मंत्री सुनील कुमार काके, दीपक कोठारी व अन्य के द्वारा मुस्लिम भाईयो का भी स्वागत दिया गया साथ ही अजमेर के कई स्थानों पर व्यापारिक संघो द्वारा जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। जैन समाज की महिलाओं ने अपने-अपने निवास स्थान के बाहर रंगोली सजाई। शोभा यात्रा को लेकर समाज की महिलाओं व पुरूषों व बच्चों में काफी जोष व उत्साह था।
जुलूस समापन पर भगवान महावीर स्वामी जी के कलषाभिषेक श्री 1008 पार्ष्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मन्दिर केसरगंज पर आयोजित किये गये।
सकल दिगम्बर जैन समाज का समूहिक वात्सल्य भोज मोईनिया इस्लामिया स्कूल प्रांगण पर हुआ एवं सांय  6.30 बजे मन्दिर जी में मय संगीत व गाजो-बाजों के साथ महाआरती का आयोजन किया गया।
उत्सव संयोजक अध्यक्ष सुनील ढिलवारी, मंत्री सुनील साहबजाज (काके), योगेन्द्र कोलानायक, अतुल ढिलवारी, दीपक कोठारी, राकेश घीया, ललित पॉण्डया, रविन्द्र साहबजाज, उमेश साहबजाज, नागेन्द्र दनगसिया, अनिल पॉण्डया, सुभाष चडौसिया, कपिल दनगसिया अन्य कमेटी पदाधिकारियों का सहयोग प्रदान किया।

error: Content is protected !!