अजमेर 31 मार्च – भारत विकास परिषद मुख्य शाखा अजमेर द्वारा विशाल नगर पंचशील स्थित भारत विकास भवन पर गत एक वर्ष से फिजियोथैरेपी सेंटर संचालन किया जा रहा है जिसमे आधुनिक उपकारणों से मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है लोगो की जरुरत को देखते हुए इस सेंटर का और विस्तार किया गया है जिसमे लाखो रूपये की लागत की अत्याधुनिक मशीने समाज सेवी रमेश अग्रवाल ठेकेदार जतन कंस्ट्रशन वालों के सहयोग से लगाई गयी है।
सेवा प्रकल्प प्रभारी अशोक पंसारी नें बताया की इस विस्तारित फिजियोथैरेपी सेंटर का लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुरेश कुमार अग्रवाल कुलगुरु महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रमेश अग्रवाल द्वारा किया गया। आज के इस कार्यक्रम में कुल गुरु प्रोफेसर अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत विकास परिषद जिस प्रकार सेवा एवं संस्कार और संस्कृति के प्रकल्प चलाकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा में योगदान दे रहा है यह सराहनीय है परिषद के सेवा कार्यों का लाभ जन जन तक पहुंच रहा है इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा की विश्वविद्यालय द्वारा परिषद को किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता है तो विश्वविद्यालय परिवार हमेशा भारत विकास परिषद मुख्य शाखा को सहयोग देने के लिए तैयार रहेगा ।
इस अवसर पर समाजसेवी रमेश अग्रवाल डायरेक्टर जतन कंस्ट्रक्शन ने फिजियोथैरेपी सेंटर को सभी आधुनिक उपकरण आगे भी देते रहने का आश्वासन दिया तथा परिषद को अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा खरेकड़ी में चलाई जा रहे स्वावलंबन स्वरोजगार सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का समस्त व्यय श्री हनुमान दयाल बंसल द्वारा वहन करने के लिए सम्मानित किया गया श्री हनुमान दयाल बंसल ने कहा कि परिषद द्वारा की जा रही सेवाएं निश्चित रूप से स्वरोजगार में अपना सहयोग प्रदान करेगी ।
शाखा संरक्षक सुरेश गोयल ने बताया कि पिछले एक वर्ष से फिजियोथैरेपी सेंटर से शहर वासी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं तथा अब आधुनिक मशीनों के आने से और भी अच्छी सेवाएं भारत विकास परिषद के माध्यम से दी जा सकेगी।
सेवा प्रकल्प प्रभारी श्री अशोक पंसारी ने कहां की आधुनिक मशीन आने से निश्चित रूप से शहर वासियों को लाभ मिलेगा। शाखा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गोयल ने कहा कि वर्ष 25- 26 में अजमेर मुख्य शाखा को राजस्थान मध्य प्रांत की सर्व श्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार प्राप्त हुआ है साथ ही उन्होंने इस उपलब्धि में प्रत्येक सदस्य के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर आम सभा व वर्ष 26 -27 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। परिषद के रीजनल समन्वयक पर्यावरण श्री दिलीप पारीक, प्रांतीय उपाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, प्रांतीय महासचिव आनंद सिंह राठौड़ प्रांतीय स्थाई प्रकल्प संयोजक सुरेश गोयल ने निर्वाचित दायित्व धारी कार्यकारिणी सदस्यों तथा नए सदस्यों को शपथ दिलाई। वर्ष 26 -27 के लिए निर्वाचित अध्यक्ष रमेश जाजू ने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर सभी प्रकार की सेवा प्रकल्प पूरे किए जाएंगे।
अशोक पंसारी
प्रभारी सेवा प्रकल्प
मो. 9414003159