ऐतिहासिक उपलब्धि: एम.डी.एस. विश्वविद्यालय ने रचा नया कीर्तिमान

मार्च माह में ही घोषित हुआ पहला वार्षिक परीक्षा परिणामबीकॉम ऑनर्स में शत-प्रतिशत सफलता

अजमेर। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए आज अपना प्रथम वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। यह परिणाम माननीय कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल द्वारा जारी किया गया। विशेष बात यह रही कि विश्वविद्यालय ने पहली बार मार्च माह में ही परीक्षा परिणाम घोषित कर एक नया मानक स्थापित किया है। यह परिणाम बीकॉम ऑनर्स पार्ट-III का हैजिसमें विद्यार्थियों  ने शत-प्रतिशत सफलता दर्ज की गई है। सभी विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने से न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे प्रदेश में खुशी और उत्साह का माहौल है।

कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय की सुव्यवस्थित कार्यप्रणालीसमयबद्ध योजना और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से परीक्षा नियंत्रक डॉ सुनील कुमार टेलर एवं उनकी टीम के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रतिबद्धता के कारण ही यह संभव हो सका है।

कुलगुरु ने यह भी उल्लेख किया कि महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ने वार्षिक स्कीम के अंतर्गत सबसे पहले परीक्षा परिणाम घोषित किया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय को राज्य में अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों की श्रेणी में स्थापित करती है। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की समयबद्धता से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और करियर की योजनाओं में सहूलियत मिलेगी। भविष्य में भी इसी प्रकार के नवाचार और दक्षता के साथ कार्य करने का संकल्प विश्वविद्यालय ने व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!