अजमेर ! केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी करने पर कांग्रेसियों ने कड़े शब्दों में निंदा की है ।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता ने बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की दरों में बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट और कारोबारियों पर सीधा असर पड़ेगा। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 218 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, इसके बाद अलग-अलग शहरों में कीमतें बढ़ गई हैं, अब दिल्ली में सिलेंडर 194 रुपये, चेन्नई में 203 रुपये, मुंबई में 196 रुपये और कोलकाता में 218 रुपये राजस्थान में 195 रुपये महंगा मिलेगा।
उन्होंने बताया कि रसोई गैस की किल्लत और कालाबाजारी ने आम लोगों का जीना पूरी तरह दूभर कर दिया है। गैस की लूट, कीमतों में लगी आग और बढ़ती महंगाई से जनता का दैनिक जीवन गंभीर संकट में है।
भाजपा सरकार की नीतियाँ आज जनता की थाली से निवाला छीन रही हैं। महंगाई पहले ही आसमान छू रही थी, और अब रसोई गैस की किल्लत तथा कालाबाजारी की दोहरी मार ने आम आदमी की तकलीफें और बढ़ा दी हैं।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल नगर निगम अजमेर के पूर्व उपायुक्त एवं पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता राजस्थान कांग्रेस कमेटी उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सम्पत कोठारी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार गर्ग कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष सतीश वर्मा अब्दुल रशीद मुकेश सिंह राठौड़ भरत सिंह राणा शंकर गुर्जर चंद्रप्रकाश शर्मा अहमद हुसैन शक्ति सिंह रलावता ने भी गैस की दरों में बढ़ोतरी की कड़े शब्दों में निंदा की है। कांग्रेसियों ने बताया कि भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में जनता की राहत नहीं, बल्कि महंगाई, किल्लत और अव्यवस्था को बढ़ाना है। इस सरकार का मुख्य काम सिर्फ कुर्सी बचाना, भ्रष्टाचार करना और झूठे प्रचार से जनता को गुमराह करना है।
महेन्द्र सिंह रलावता
9414497073