अजमेर :स्थानीयराजकीय विद्यालय सराधना के कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में टॉप परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का आज सम्मानित किया गया किया गया।
उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विधार्थियो को माल्यार्पण कर पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य रेखा चौहान ने छात्रों की मेहनत की सराहना की और कहा कि यह सफलता परिवार, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है।
विद्यालय परिवार ने सभी विधार्थियो के उज्जवल भविष्य कि कामना करी.
इस अवसर पर चंद्रप्रकाश रामदेव कालेल,मेघराज मुंडवाड़िया, निधि चाहर, सीमा चौधरी नरेंद्र, मिनी उबाना, यशोदा वर्मा आर एन रावत, मनोज शर्मा, अश्विन चिड़ीवाल सहित अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा।