हयात ने भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया में नई ‘सीनियर लीडरशिप’ नियुक्ति के साथ विकास के अगले चरण को दी रफ़्तार

शिकागो,  अप्रैल 2026  – हयात होटल्स कॉर्पोरेशन ने आज भारत में अपने बिज़नेस के विस्तार के अगले पड़ाव के तहत विकास चावला की नियुक्ति की घोषणा की है। उन्हें प्रेसिडेंट – भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया‘ की नई और महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है। यह नियुक्ति अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी। यह नया पद हयात की भारत में तेज़ी से विस्तार करने और अपने ब्रांड की मज़बूत मौजूदगी बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दिखाता है। भारतहयात के लिए दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण विकसित हो रहे बाज़ारों में से एक है।

 यह नियुक्ति भारत में हयात की मज़बूत प्रगति के बीच हुई हैजहाँ कंपनी प्रमुख शहरों और मशहूर पर्यटन स्थलों में अपने होटलों और आगामी प्रोजेक्ट्स (पाइपलाइन) का लगातार विस्तार कर रही है।

 विकास चावला अब हयात के ग्रुप प्रेसिडेंट (एशिया पैसिफिक) डेविड उडेल को रिपोर्ट करेंगे। उडेल ने कहा, “भारत में इस नए सीनियर पद को बनाना यह दिखाता है कि हमें यहाँ की तरक्की की संभावनाओं पर कितना भरोसा है और हम इस बाज़ार के लिए कितने गंभीर हैं। पिछले 40 से ज़्यादा सालों में हयात ने भारत में अपनी मज़बूत नींव बनाई है। अब जब हम विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रहे हैंतो विकास चावला का अनुभव और काम करने का खास अंदाज़ हमारी टीम को नई ऊर्जा और कौशल देगा। उन्हें भारतीय ग्राहकों की गहरी समझ हैजो इस महत्वपूर्ण बाज़ार में हमारे रणनीतिक विकास के लिए बहुत काम आएगी। इससे हम अपने ब्रांड का विस्तार और तेज़ी से कर पाएंगे और कामयाबी के नए रास्ते खोलेंगे।”

 विकास चावला एक अनुभवी उद्यमी हैंजिन्हें फूड एंड बेवरेज‘ और कंसल्टिंग क्षेत्र में 30 साल से ज़्यादा का वैश्विक लीडरशिप अनुभव है। वे भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया में हयात की पूरी रणनीतिविकास और प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। उनके पास ब्रांड बनानेबिज़नेस का विस्तार करने और रणनीतिक ग्रोथ का बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड हैजो हयात के इनसाइट्स-लेड‘ (समझ-आधारित) और ब्रांड-केंद्रित संगठन बनने की दिशा से पूरी तरह मेल खाता है। उच्च-प्रदर्शन वाली टीमें तैयार करने और लगातार इंडस्ट्री-लीडिंग ग्रोथ देने के प्रति उनकी लगन भारत में हयात के अगले चरण को ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी।

 विकास चावलाप्रेसिडेंट – भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया ने कहा, “मैं भारत में हयात की तरक्की के इस शानदार दौर में जुड़कर बहुत खुश हूँ। हयात के बेहतरीन ब्रांड्सशानदार टीम और मेहमानों को यादगार अनुभव देने का इरादा आगे बढ़ने के ढेरों मौके देता है। मेरा लक्ष्य हयात के पोर्टफोलियो को इतना आगे ले जाना है कि यह भारत के पारखी यात्रियों की पहली पसंद बन जाए। साथ हीमैं इसे काम करने के लिए भारत का सबसे अच्छा हॉस्पिटलटी ब्रांड बनाना चाहता हूँताकि भारत पूरी दुनिया में हयात की सफलता का एक मज़बूत आधार बने।”

 भारतहयात के लिए एशिया पैसिफिक क्षेत्र में सबसे तेज़ी से बढ़ते बाज़ारों में से एक है। मध्यम वर्ग के बीच बढ़ती प्रीमियम यात्रालग्ज़री अनुभवों और डाइनिंग के अनोखे अंदाज़ की मांगहयात की लग्ज़रीलाइफस्टाइल और शानदार फूड एंड बेवरेज‘ की ताक़त के साथ पूरी तरह मेल खाती है। इसी वजह से हयात इस क्षेत्र में तेज़ी से विस्तार कर रहा है। साल 2025 में हुए समझौतों की बदौलत भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया में हयात की आगामी प्रोजेक्ट्स (पाइपलाइन) में लगभग 5,000 नए कमरे जुड़े हैं।

 भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया में नौ ब्रांड्स के तहत मौजूद 55 होटलों के मज़बूत आधार को आगे बढ़ाते हुएहयात साल 2026 में हरी बाग जयपुर‘ के साथ एशिया पैसिफिक में अपना पहला ‘डेस्टिनेशन बाय हयात होटल शुरू करने जा रहा है। डेस्टिनेशन बाय हयात‘ ब्रांड स्वतंत्र होटलोंरिसॉर्ट्स और रेसिडेंस का एक अनूठा संग्रह हैजो अपनी एक अलग पहचान रखते हैं लेकिन हर जगह की असली आत्मा और संस्कृति को दर्शाने के वादे से जुड़े हुए हैं। डेस्टिनेशन बाय हयात‘ के आने से भारत में हयात का दूसरा कलेक्शन ब्रांड‘ शुरू हो जाएगाऔर हरी बाग जयपुर‘ जयपुर शहर में हयात का तीसरा होटल होगा।

 भविष्य की बात करेंतो हयात मुंबईबेंगलुरुनई दिल्ली और हैदराबाद जैसे प्रमुख गेटवे शहरों में अपनी मौजूदगी को और मज़बूत करने की योजना बना रहा है। साथ हीकंपनी भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया के उन तेज़ी से बढ़ते पर्यटन स्थलोंआध्यात्मिक केंद्रों और चुनिंदा टियर-व टियर-शहरों में विस्तार करेगीजहाँ घरेलू यात्रा की मज़बूत मांग है।

error: Content is protected !!