क्षतिग्रस्त शौचालय के पुनर्निर्माण हेतू पुरानी मंडी बाजार आधा दिन बंद रहा

 पुरानी मंडी चौक में क्षतिग्रस्त शौचालय के पुननिर्माण को लेकर दिनांक 6 अप्रैल 2026 को पुरानी मंडी व्यापार संघ द्वारा नगर निगम में ज्ञापन दिया गया था। उसकी अनुपालना में आज 7 अप्रैल नगर निगम द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया गया, जिसको यहां के क्षेत्रवासियों द्वारा विरोध कर निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया । इसके विरोध में पुरानी मंडी व्यापार संघ द्वारा अनिश्चितकालीन बाजार बंद की घोषणा की गई । निगम प्रशासन द्वारा व्यापार संघ को शौचालय पुननिर्माण के लिए आश्वस्त किये जाने पर बाजार पुनः खोला गया , इसके लिए व्यापार संघ ने  निगम प्रशासन से यह शौचालय तुरन्त बनाए जाने की मांग की और मांग की  एवं निर्माण कार्य  को जल्द पूरा कर यहां के व्यापारियों को राहत प्रदान करे। उल्लेखनीय है कि यहां का यह शौचालय करीब 30 वर्ष पुराना है और आसपास कोई पब्लिक शौचालय नही है
कमल कुवेरा 
अध्यक्ष
पुरानी मंडी व्यापार संघ
error: Content is protected !!