कांग्रेसियों ने की महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर निकाले जुलुस का स्वागत

अजमेर । महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयन्ती के अवसर पर  माली सैनी समाज द्वारा निकाले गए जुलुस का कांग्रेसियों ने
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस  प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व मे  भव्य स्वागत किया ।
 इस अवसर पर पीसीसी सदस्य रलावता ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने गरीबों एवं पिछड़ों के सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान के लिये जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने समाज को आगे बढ़ाने के लिये शिक्षा का मूलमंत्र दिया, जिससे कमजोर, वंचित एवं पिछड़े वर्ग के लोग भी विकास की मुख्यधारा से जुड़कर अपनी सहभागिता निभा सकें।
उन्होने कहा कि महात्मा फुले ने छूआछूत, जातिप्रथा एवं पर्दाप्रथा जैसी कुरीतियों के विरूद्ध संगठित एवं शिक्षित समाज की स्थापना की अभिनव पहल की थी। हम समाज से कुरीतियों को दूर करने एवं अशिक्षा के अंधियारे को मिटाते हुए एक विकसित एवं समृद्धशाली राष्ट्र का निर्माण करने में सहभागिता निभायें।हम सबका यह दायित्व है कि महापुरूषों के जीवन संदेश का अधिक से अधिक प्रसार करे और समाज में ऐसा माहौल बनाए कि कोई भी बच्चा अच्छी शिक्षा से वंचित न रहे।
  इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल नगर निगम के पुर्व उपायुक्त एवं पार्षद गजेन्द्र सिह रलावता राजेन्द्र नरचल अब्दुल रशीद विजयलक्ष्मी पारीक अहमद हुसैन रामचंद्र बीजावत शक्ति सिंह रलावता विजय सोमरा रामदेव रावत पुर्व पार्षद शाकिर खान भीम सिंह नाथावत रियाज शेख आजाद लखन चंद्र प्रकाश शर्मा योगेश जाटोलिया रिषि घारु शाहबाज खान भरत सिंह राणा मुकेश सिंह राठौड़ पुष्पेंद्र ओझा  विजय सिंह सिंह दुर्गा सिंह राठौड़ अकरम कुरैशी कमल शुक्ला विशाल टाटीवाल बालकिशन जाटव मोइन खान मुकेश जैदियाहनीप अन्सारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
महेन्द्र सिंह रलावता
9414497073
error: Content is protected !!