आज का राशिफल व पंचांग : 12 अप्रैल 2026, रविवार

आज और कल का दिन खास
12 अप्रैल 2026 : पंचक प्रारंभ (रात 27:45 बजे से)।
13 अप्रैल 2026 : स्मार्त वैष्णव समुदाय कल रखेगा वरुथिनी एकादशी व्रत।
13 अप्रैल 2026 : श्री वल्लभाचार्य जयंती कल।
13 अप्रैल 2026 : महाप्रभुजी का प्राकट्य दिवस कल।
13 अप्रैल 2026 : जलियांवाला बाग त्रासदी दिवस कल।
आज का राशिफल
****************
12 अप्रैल 2026, रविवार
==================
मेष- घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। आज गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव हो सकता है। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय होगा। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी।
वृष- आपके खर्चे कम हो जाएंगे फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। आज अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें।
मिथुन- मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक आप कमी रही है।
कर्क- खान-पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।
सिंह- आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरुषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी। आज किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है, सतर्क रहें।  कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कन्या- व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है। आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से आत्मसंतुष्टि प्राप्त होगी। आज का दिन आपके लिए लाभकारक है।
तुला- आपका सामना कठिनाईयों से हो सकता है हालांकि तमाम वैर-विरोध, अंतर्द्वंद्व का सामना करते हुए आप सभी कठिनाईयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा। कई नए समझौते होंगे जो आपको अच्छा मुनाफा दिला सकते हैं।
वृश्चिक- आजआपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयमित सावधानी बरतें।
धनु- प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं, आत्मविश्वास की कमी बनेगी।  किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम सबसे ज्यादा प्रिय है।
मकर- शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें। आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा।
कुम्भ- सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे।
मीन- आज का दिन स्वास्थ्य के लिए खराब हो सकता है, ध्यान रखें। ध्यान रहे किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है। मीन राशि वाला कोई व्यक्ति आपके सामने बिजनेस का प्रस्ताव पेश करेगा लेकिन उसके बहकावे में न आएं। परिवार में सुख-शांति का आनन्द उठाएं।
आज का पंचांग
==========
12 अप्रैल 2026, रविवार
************************
तिथि   दशमी    01:19 AM
नक्षत्र    श्रवण   03:14 PM
करण   वणिज, 01:06 PM,
                       अगले दिन
            विष्टि   01:19 AM
पक्ष    कृष्ण
योग     साध्य   06:14 PM
वार    रविवार
सूर्योदय         06:59 AM
सूर्यास्त         06:44 PM
                    अगले दिन
चन्द्रमा मकर 03:45 AM
राहुकाल  05:09 – 06:44 PM
विक्रमी संवत्  2083
शक सम्वत  1948 ( पराभव )
मास अमांत      चैत्र
मास पूर्णिमांत  वैशाख
शुभ मुहूर्त
अभीजित  11:56 – 12:47 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।
error: Content is protected !!