साथ ही कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर अस्थाई ठहराव करेगी
पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार-
1. गाड़ी संख्या 14814, भोपाल – जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 15.04.26 को भोपाल से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सोगरिया- कोटा सी केबिन-गुड़ला होकर संचालित होगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी और सोगरिया स्टेशन पर 02.10 बजे आगमन व 02.20 बजे प्रस्थान कर अस्थाई ठहराव करेगी।
2. गाड़ी संख्या14813 , जोधपुर -भोपाल रेलसेवा जो दिनांक 15.04.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग गुड़ला- कोटा सी केबिन- सोगरिया होकर संचालित होगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी और सोगरिया स्टेशन पर 23.30 बजे आगमन व 23.40 बजे प्रस्थान कर अस्थाई ठहराव करेगी।
3. गाड़ी संख्या 12181 , जबलपुर – अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 15.04.26 को जबलपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सोगरिया-कोटा सी केबिन -गुड़ला होकर संचालित होगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी और सोगरिया स्टेशन पर 06.35 बजे आगमन व 06.45 बजे प्रस्थान कर अस्थाई ठहराव करेगी।
4. गाड़ी संख्या 12182 , अजमेर-जबलपुर रेल सेवा जो दिनांक 15.04.26 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग गुड़ला-कोटा सी केबिन – सोगरिया होकर संचालित होगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी और सोगरिया स्टेशन पर 21.50 बजे आगमन व 22.00 बजे प्रस्थान कर अस्थाई ठहराव करेगी।