ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु साबरमती-आसनसोल-साबरमती साप्ताहिक एसी स्पेशल रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु साबरमती-आसनसोल-साबरमती साप्ताहिक एसी स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

गाडी संख्या 09435, साबरमती-आसनसोल साप्ताहिक एसी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17.04.26 व 24.04.26 को (02 ट्रिप) साबरमती से शुक्रवार को 22.55 बजे रवाना होकर रविवार को 13.15 बजे आसनसोल पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09436, आसनसोल-साबरमती साप्ताहिक एसी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.04.26 व 26.04.26 को (02 ट्रिप) आसनसोल से रविवार को 16.10 बजे रवाना होकर मंगलवार को 07.15 बजे साबरमती पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूण्डला, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, प. दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा व धनबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 18 थर्ड एसी व 02 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।

error: Content is protected !!