रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु संचालित अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में संशोधन के साथ अतिरिक्त स्टेशनों पर ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09619, अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17.04.26 से 10.07.26 तक (13 ट्रिप) अजमेर से प्रत्येक शुक्रवार को 23.05 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 01.25 बजे आगमन व 01.35 बजे प्रस्थान कर रविवार को 07.30 बजे रांची पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09620, रांची- अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.04.26 से 12.07.26 तक (13 ट्रिप) रांची से प्रत्येक रविवार को 10.50 बजे रवाना होकर सोमवार को जयपुर स्टेशन पर 15.55 बजे आगमन व 16.05 बजे प्रस्थान कर 18.35 बजे अजमेर पहुॅचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, सोगरिया, बारां ,छबडा गुगोर, रूठियाई, गुना ,सागर ,दमोह, कटनी मुरवाडा, ब्योहारी, सिंगरौली, ओबरा डैम, चोपन, रेणुकूट, गढवा रोड, डालटनगंज, बरवाडीह, लातेहार ,टोरी एवं लोहरदगा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस गाडी में 02 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बें होगें।