चित्तौड़गढ़-उदयपुर रेल खंड के मध्य ब्रिज संख्या 74 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य रेल यातायात प्रभावित रहेगा

उत्तर-पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल पर चित्तौड़गढ़-उदयपुर रेल खंड के झड़वासा-बांदनवाड़ा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 74 पर आरसीसी बॉक्स डालने के कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसारः-

रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 14802, इंदौर-जोधपुर रेलसेवा 14.04.26 को इंदौर से अपने निर्धारित समय से 04 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

2. गाड़ी संख्या 17605, काचीगुड़ा-भगत की कोठी रेलसेवा 12.04.26 को काचीगुड़ा से अपने निर्धारित समय से 04 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

3. गाड़ी संख्या 14801,जोधपुर – इंदौर रेलसेवा 14.04.26 को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

रेगूलेट रेलसेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 12992, जयपुर -उदयपुर सिटी रेलसेवा जो 14.04.26 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में अजमेर-झड़वासा स्टेशनों के मध्य 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।

error: Content is protected !!