सांप्रदायिक सद्भाव कायम करने के लिए अंबेडकर की नीतियों पर चलना जरूरी – सौरभ यादव

अजमेर/ अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की ओर से आज डाक बंगले से अंबेडकर सर्किल तक एक जुलूस निकाला गया एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की नीतिओ के अनुसार नारे लगाए गए एवं उनके प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की गई। जुलूस अनुसुचित जाति विभाग के अध्यक्ष सौरभ यादव के संयोजन में निकाला गया।इस अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण के बाद सौरभ यादव ने बोलते हुए कहा कि आज जिस प्रकार का वातावरण देश में बन रहा है सांप्रदायिकता का उससे लोग एक दूसरे को लड़ाने के लिए उत्सुक है उनका उद्देश्य वर्गभेद पैदा कर वर्ग संघर्ष फैलाकर वोट प्राप्त करता है जो अंबेडकर की नीति के विरुद्ध है अंबेडकर सभी जातियों में आपसी भाईचारा , छुआछूत से दूर रहना शिक्षा को महत्व देना और अच्छे कार्यों के लिए संघर्ष करना और सभी समाजों को एकजुट देने की शिक्षा देते रहे थे ।
आज भी उनकी बताई शिक्षा के आधार पर ही देश उन्नति की ओर बढ़ सकता है। सभी ने शपथ ग्रहण की कि हम अंबेडकर के बताएं मार्गों पर चलेंगे । इस अवसर सैकड़ों अंबेडकरवादी उपस्थित थे जिनमें प्रमुख इस प्रकार है। ब्लॉक अध्यक्ष रवि बैरवा, महासचिव राजू जेलिया, योगेश जाटोलिया, रमेश गारवाल, डॉ जी एस बुंदेला, मंडल अध्यक्ष सरोज गहलोत, आदि मौजूद रहे।
सौरभ यादव
अध्यक्ष : अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग।
9214544444
error: Content is protected !!